बेटी के जन्मदिन पर शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी- पेन वितरित।
————————————————————–
पिण्डवाड़ाः ब्लॉक के निकटवर्ती गाँव नांदिया के सरकारी स्कूल में नियुक्त शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किये।
शिक्षक वर्मा ने बताया कि 27 मार्च 2025 को उनकी बेटी मिहीका वर्मा के 8 वें जन्मदिन पर उनके द्वारा उनकी बेटी के स्कूल(बालार्क पब्लिक स्कूल, पिण्डवाड़ा)के लगभग 40 विद्यार्थियों और उनके स्कूल (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया) के प्राथमिक परिसर के लगभग 45 विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किये गए।
इस सम्बंधित विद्यालयों के शिक्षक साथी उपस्थित रहे। शिक्षक वर्मा हर वर्ष अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने स्कूल के विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित करते हैं।







