जन भागीदारी से जल सरंक्षण और जल संवर्धन सुनिश्चित करने, वर्ष प्रतिपदा पर 30 मार्च को होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

Spread the love

ब्यूरो आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।

 

     जन भागीदारी से जल सरंक्षण और जल संवर्धन सुनिश्चित करने, वर्ष प्रतिपदा पर 30 मार्च को होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

 

नई जल सरंचनाओं का निर्माण और पुरानी जल सरंचनाओं की होगी साफ-सफाई और मरम्मत।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली…

आगर-मालवाः 28 मार्च/जन भागीदारी से जल सरंक्षण और जल संवर्धन के उद्देश्य से पिछले वर्ष चलाये गये ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ को मिली सफलता को देखते हुये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप राज्य शासन ने इस वर्ष भी प्रदेश भर में 30 मार्च से 30 जून तक इस अभियान को चलाने का निर्णय लिया है। ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ 30 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के दिन क्षिप्रा नदी के तट, उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन से किया जायेगा। इसी दिन प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी नदी अथवा जल स्त्रोत के समीप कार्यक्रम का आयोजन कर इस अभियान की शुरुआत की जायेगी।

जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल वितरण की संरचनाओं की साफ सफाई तथा मानसून में किये जाने वाले पौधारोपण हेतु आवश्यक तैयारियों जैसे कार्य करना है।

आगर-मालवा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत अभियान की व्यापक शुरुआत के लिये 30 मार्च को प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन समुदाय की उपस्थिति में जल संरक्षण व संवर्धन के एक-एक कार्य प्रारंभ होना है, सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकाय सीएमओ कार्य का चिन्हांकन करवाकर प्रारंभ करवाएं।

कलेक्टर ने नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देश दिए नगर के प्रबुद्धजनों से विचार-विमर्श कर ऐतिहासिक महत्व के तालाब, कुआं, बावड़ी आदि की मरम्मत एवं साफ-सफाई हेतु चिन्हित करें, इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणजनों से सुझाव लेकर जल स्त्रोतों की मरम्मत, गहरीकरण एवं साफ-सफाई कार्य करवाएं। अभियान में शासकीय भवनों एवं विद्यालयों मं रेन वाटर हार्वेस्टींग स्ट्रक्चर का निर्माण करवाया जाए।

बैठक में बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत समेकित शासकीय पहल के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नगरीय विकास एवं आवास, उद्यानिकी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, पर्यावर, स्कूल शिक्षा, संस्कृति, जनसंपर्क, राजस्व एवं वन विभाग तथा जन अभियान परिषद् प्रमुख सहभागी विभाग होंगे। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समन्वय से संपूर्ण अभियान का इस तरह से नियोजन किया जाए, जिससे यह अभियान समाज और सरकार की साझेदारी से जल संरक्षण एवं संवर्धन का जन आंदोलन बन सके।

कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों जैसे खेत तालाब, चेकडेम, स्टाप डेम, तालाब तथा वृक्षारोपण कार्यों चयन करने के निर्देश दिए।उन्होने कहा कि विकासखण्ड एवं जिले स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान की विभागवार कार्ययोजना की समीक्षा क्रमशः विकासखण्ड जल गंगा संवर्धन अभियान समिति तथा जिला जल गंगा संवर्धन अभियान समिति द्वारा की जायेगी। जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्ययोजना में शामिल कार्यों के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित अंतराल पर की जायेगी।

कलेक्टर ने कहा कि जन समुदाय को अभियान के उद्देश्यों, किये जाने वाले कार्यों तथा प्राप्त होने वाले लाभों से अवगत कराने सरकार और समाज के बीच सतत् संवाद की कड़ी के रूप में प्रत्येक ग्राम से 3 से 4 युवाओं को स्वयं सेवक के रूप में कार्य करने के लिये प्रेरित करने किया जायेगा तथा जल दूत तैयार किये जायेंगे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा भी जल संरक्षण में युवाओं की भागीदारी हेतु अमृत मित्र तैयार किये जायेंगे। जल दूत स्व-सहायता समूह की सीआरपी, जन अभियान परिषद के मैदानी कार्यकर्ता, सामाजिक अंकेक्षण ईकाई के वीएसए, मेट, जल संरक्षण अथवा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के अन्य क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवा, स्वयं के संसाधनों से जल संरक्षण के कार्य करने वाले युवा और कृषक को बनाया जा सकेगा। सभी जल दूतों का भारत सरकार के माय भारत पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ूूण्उलइींतंजण्हवअण्पदध् पर जाकर पंजीकरण किया जायेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अभियान के विभागीय कार्यों के संबंध में विचार विमर्श तथा जन भागीदारी हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर पानी चौपाल का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे सहित सभी जनपद पंचायत सीईओ, नगरीय निकायो के सीएमओ एवं सहभागी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़