नव कोंपल फिर उगे

Spread the love

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,

 बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा। 

 

नव कोंपल फिर उगे

 

आँधी जोड़े हाथ दो, गाए चाहे गीत।

टूटी डाली कब जुड़ी, लाख निभाए रीत॥

 

क्रोधी पवन प्रहार से, तोड़े तरु की डाल।

माफी से कब जुड़ सके, दुख दे जीवनकाल॥

 

धूप लगे, जल बरसता, फिर भी रहे उदास।

बीते पल की टीस तो, रहती हर अहसास॥

 

चलो भुला दें बात सब, समझ समय की राख।

जुड़ती फिर से कब यहाँ, पर जो टूटी शाख॥

 

धागे जोड़ें, गोंद से, करें लाख उपचार।

पर जो बिखरा इक दफा, ले, न वही आकार॥

 

झूठी आशा, या वचन, लाते नहीं बहार।

पेडों से पत्ते गिरे, जुड़ते फिर कब यार।

 

रंग-रूप कब लौटते, फिर आए कब गंध।

संभव है सब, पर नहीं, गया हृदय आनंद॥

 

टूटे मन की वेदना, कहे न कोई बात।

भीतर ही भीतर जले, रह जाए सब घात॥

 

रिश्ते भी हैं डाल सम, स्नेह रहे आधार।

वरना झोंकों से सखे, बिखरेंगे हर बार॥

 

शाख टूटकर कब जुड़ी, यह जीवन सोपान।

पर नव कोंपल फिर उगे, रख मन से ये ध्यान॥

 

 

  • Related Posts

    नशे का राजा

    Spread the love

    Spread the loveरश्मि रामेश्वर गुप्ता, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।            नशे का राजा   जैसे – जैसे रात ढलती है, नशे के राजा की सवारी निकलती है, अपने…

    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    Spread the love

    Spread the loveसंजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर, (मध्यप्रदेश)     आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!   कन्याओं को ऐसे ही न पूजिए। आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए। बेटियों साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे का राजा

    • By User
    • April 8, 2025
    • 3 views
    नशे का राजा

    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    • By User
    • April 8, 2025
    • 6 views
    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    • By User
    • April 8, 2025
    • 7 views
    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।