शहर में पैदल मार्च करते एएसपी श्रीशचंद्र व सीओ अनुज चौधरी

Spread the love

संभल। करीब चार महीने पूर्व जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़कने के बाद से संभल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। अब तक इसकों लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रही है। सोमवार को ईद होने के कारण क्षेत्र को छह जोन और सोलह सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस, आरआरएफ व आरएएफ के अलावा पीएसी की 10 कंपनियां लगाई गई हैं। ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

ईद को लेकर की गई खास सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया के संभल क्षेत्र को छह जोन व सोलह सेक्टरों में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संभल कोतवाली क्षेत्र में दो और हयातनगर थाना क्षेत्र में तीन अतिरिक्त थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। पुलिस, पीएसी, आरआरएफ व आरएएफ के जवान लगातार स्थिति पर नजर रखने के लिए तैनात रहेंगे।

ड्रोन और सीसीटीवी के जर‍िए रखी जाएगी न‍िगरानी

इसके अलावा तीन ड्रोन और दर्जनों सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। चूंकि हयातनगर क्षेत्र में बड़ी ईदगाह होने के कारण यहां नमाजियों की संख्या काफी अधिक रहती है, इसलिए यहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी मस्जिदों व ईदगाह की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

चाक-चौंबद व्‍यवस्‍था का दावा

संभल में हिंसा के बाद होने वाले ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया है। जामा मस्जिद और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल के अलावा ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखेी जाएगी। शहर में जामा मस्जिद, आदमपुर मार्ग और सरायतरीन ईदगाह पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

 

आदमपुर मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

ईद के दिन भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए आदमपुर मार्ग पर शहर की बड़ी ईदगाह होने के कारण भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एएसपी का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।