ऊखीमठः तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव व देवरिया ताल के आधार शिविर सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मंदिर परिसर में महिला रामलीला मंचन का समापन भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ समपन्न हो गया। जिसे देखने को भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे। 

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                       ऊखीमठः तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव व देवरिया ताल के आधार शिविर सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मंदिर परिसर में महिला रामलीला मंचन का समापन भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ समपन्न हो गया। जिसे देखने को भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे। 

रामलीला समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जैक्सबीन स्कूल गुप्तकाशी प्रबंधक व रंगकर्मी लखपत सिंह राणा, मोहन भट्ट व रूद्रप्रयाग से आए विशिष्ट अतिथि अजय आनंद नेगी पत्रकार, सुनील नौटियाल, हीरा सिंह कंडारी ने विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि लखपत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना होगा, तभी हमारा रामलीला करने का मंतव्य सफल होगा। इस रामलीला में सभी पात्रों का अभिनय महिलाएं कर रही हैं, जो हम सभी के लिए गौरान्वित व प्रेरणा की बात है। लोक संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही तुंगनाथ घाटी की लोकप्रिय जागर व मंगल गीत गायिका श्रीमती रामेश्वरी भट्ट एवं उनके पति मोहन भट्ट की पहल पर व ग्राम वासियों के सहयोग से श्री केदार बद्री मानव श्रम समिति की महिलाओं के द्वारा 11 दिवसीय दिव्य और भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। राम लीला समापन पर रामलीला में श्रीराम जी का चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटना, उनका भरत, माताओं व रानियों से मिलन, प्रभु श्री राम का राजतिलक व हनुमान विदाई का मंचन किया गया। रामलीला में राम की भूमिका में रामेश्वरी भट्ट, लक्ष्मण प्रतिभा, सीता आरती गुसाईं, भरत खुशी नेगी, शत्रुघ्न पुष्पा देवी, हनुमान रेखा जोशी उनियाल व गुरु वशिष्ठ विमोचन रावत की सराहनीय प्रस्तुतीकरण ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। अंत में प्रसादी वितरण कर रामलीला का समापन किया गया। संगीत पर सुदर्शन सिंह भंडारी व दीप कुंवर गुंसांई ने साथ दिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सचिव मीना बहुगुणा, आरजू गुसाई, निर्देशक विमोचन रावत, ममंद अध्यक्ष मंजू देवी, पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट, युमंद अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट, ममंद अध्यक्ष उसाडा सरिता देवी, नर्मदा देवी सहित आस पास गाँव के श्रद्धालुजन मौजूद रहे। राजतिलक लीला मंचन का संचालन दिलवर सिंह नेगी ने किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)