मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ट्रांसफर पर नया फरमान, तीन साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिक अब होंगे इधर से उधर

Spread the love
देहरादून: जिलों में तीन साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिक अब इधर से उधर होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिकों के स्थानांतरण की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए। 

उन्होंने जिलों में जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, नियमित पेयजल व विद्युत आपूर्ति और वनों में अग्नि नियंत्रण पर ध्यान देने को कहा। 

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान हो, इसके लिए जनता दरबार, तहसील दिवस, क्षेत्र पंचायतों की बैठकों का आयोजन और ब्लाक स्तर पर नियमित रूप से बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जाए। अतिक्रमण के विषय का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान नियमित रूप से जारी रखा जाए। 

सीएम ने जिलों में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग का क्रम भी जारी रखने को कहा। उन्होंने जंगलों में लगने वाली आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम करने की जरूरत बताई। चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दृष्टिगत सभी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्गों से जुड़े सभी जिलों में कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय रहें, यह सुनिश्चित होना चाहिए। ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित रखने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर पेयजल टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। 

15 दिन में गड्ढामुक्त हों सड़कें

सीएम ने सभी डीएम को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने और 15 दिन में सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए निर्देशित किया। अपने जिलों की मुख्य समस्याएं चिह्नित कर इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर समाधान सुनिश्चित कराएं।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।