पांच घंटे चली ट्रंप के स्वास्थ्य की जांच

Spread the love

टैरिफ वार के बीच व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रवार को शारीरिक और मानसिक परीक्षण किया। हालांकि टेस्ट रिपोर्ट अभी तक तैयार नहीं हुई है। इस बीच ट्रंप ने कहा कि मैंने जांच में अच्छा किया है। हमारा दिल, आत्मा और कॉग्निटिव एबिलिटी बिल्कुल ठीक है। वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में ट्रंप लगभग पांच घंटे रुके। यहां उन्हें कई परीक्षणों से गुजरना पड़ा।

बाइडन से तीन साल छोटे हैं ट्रंप

78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2025 में अमेरिकी इतिहास के सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले नेता बने। उम्र के लिहाज से डोनाल्ड ट्रंप बाइडन से तीन साल छोटे हैं। ट्रंप अक्सर बाइडन की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं पर सवाल उठाते रहे हैं। मगर अपना मेडिकल रिकॉर्ड जारी नहीं किया। जब उनसे मेडिकल परीक्षण के बारे में पूछा गया तो कहा कि मैं वहां लंबे समय तक रहा। मुझे लगता है कि मैंने बहुत अच्छा किया।

रविवार तक आ सकती रिपोर्ट

ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार तक शारीरिक परीक्षण की रिपोर्ट आ जाएगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का कहना है कि ट्रंप की अभी जांच की जा रही है। जितनी जल्दी हो सकेगा, व्हाइट हाउस के चिकित्सक ट्रंप के स्वास्थ्य से जुड़ा ब्योरा साझा करेंगे।

ट्रंप बोले- मैंने हर उत्तर सही दिया

 

ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि उन्हें एक कॉग्निटिव एबिलिटी टेस्ट से भी गुजरना पड़ा। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आपको क्या बताऊं? सिवाय इसके कि मैंने हर उत्तर सही दिया।

मेडिकल रिपोर्ट जारी करने से बचते हैं ट्रंप

ट्रंप ने अभी तक अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया है। पिछले साल अगस्त महीने में सीबीएस के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि वह जल्द अपना मेडिकल रिकॉर्ड जारी करेंगे। मगर ऐसा अभी तक नहीं किया। हालांकि अमेरिका में मेडिकल रिकॉर्ड को निजता के अधिकार का हिस्सा माना गया है। ऐसे में आम नागरिकों के साथ-साथ राष्ट्रपति के पास भी आजादी है कि वे अपना मेडिकल रिकॉर्ड सार्वजनिक करें या नहीं।
  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़