संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
14 अप्रैल – बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती विशेष
बाबासाहेब अम्बेडकर के लिए क्या कहूँ…!
मालवा की धरती में इंदौर के समीप हैं महूँ,
मैं बाबासाहेब अम्बेडकर के लिए क्या कहूँ।
इस धरा का ये क्या-क्या न करें हम बखान,
सनातनकाल से पल्लवित व पोशित महान।
सूबेदार रामजी-भीमाबाई का चौदहवाँ फूल,
चौदह को जन्मे भीमराव हमेशा से रहें कूल।
मालवा की धरती में इंदौर के समीप हैं महूँ,
मैं बाबासाहेब अम्बेडकर के लिए क्या कहूँ।
भारत को जातिगत विषमता से मुक्त करने,
वैचारिक, बौद्धिक सम्पदा परिमार्जन करने।
इस महामना ने बहुत अतुलनीय कार्य किया,
ऐसे महामानव ने शताब्दियों में जन्म लिया।
मालवा की धरती में इंदौर के समीप हैं महूँ,
मैं बाबासाहेब अम्बेडकर के लिए क्या कहूँ।
परिवार की आर्थिक परिस्थितियों पर पार,
बाबा साहब उच्च शिक्षा के बल तारणहार।
विदेश में अर्थशास्त्र डॉक्टरेट डिग्री हासिल,
अपनी मेहनत से देशसेवा के लिए काबिल।
मालवा की धरती में इंदौर के समीप हैं महूँ,
मैं बाबासाहेब अम्बेडकर के लिए क्या कहूँ।
दलितों के प्रति छुआछूत का होता व्यवहार,
करते थे विरोध शोषित वर्ग ले रहा आकार।
ज़ब स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना,
बाबासाहेब ने लोकतंत्र का सच किया सपना।







