सीईओ जिपं कुशरे द्वारा जनसुनवाई की गई, 31 आवेदन प्राप्त।

Spread the love

संवाददाता आगर-मालवा (म. प्र.):गोवर्धन कुम्भकार।

 

सीईओ जिपं कुशरे द्वारा जनसुनवाई की गई, 31 आवेदन प्राप्त।

 

आगर-मालवा : जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 31 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें निराकरण योग्य आवेदनों का सीईओ जिला पंचायत द्वारा मौके पर ही अधिकारियों से निरकरण करवाया तथा जिनका निराकरण नहीं हो सका उनके निराकरण की समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को सौंपे गए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिन्द ढ़ोके भी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में ग्राम मल्लुपुरा निवासी गोवर्धनलाल व अन्य तीन आवेदकों ने आवेदन देकर बताया कि अनावेदक पड़ोसी कृषक बाबूलाल पिता भेरू, जितेन्द्र पिता बाबूलाल द्वारा प्रतिबंध के बावजूद भी उनके खेतों में नरवाई जलाई गई। नरवाई जलाने के दौरान आग बेकाबू होने से अनावेदक पड़ोसी कृषकों के खेतों में जा पहुंची, जिससे गौवंशों के लिये बनाया गया दो से तीन ट्रॉली सूकला जलकर नष्ट गया है, जिससे 10 हजार रुपए तक की आर्थिक क्षति हुई है। अनावेदक व्यक्तियों से क्षतिपूर्ति करने की मांग करने पर झगड़ा कर धमकाया जा रहा है। नियमानुसार कार्यवाही कर संबंधित से आर्थिक क्षतिपूर्ति करवाई जाए। सीईओ जिला पंचायत ने तहसीलदार बड़ौद को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम नरवल निवासी सत्यनारायण पिता मांगीलाल ने डूब क्षेत्र में जाने वाली भूमि का सही सर्वे करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि उसके पास ग्राम नरवल में निजी भूमि है, जो आहू नदी सिंचाई बांघ डूब क्षेत्र में जा रही है। जिसका सही तरीके से सर्वे नहीं किया गया है। भूमि का सही-सही सर्वे करवाया जाए। सीईओ ने ईईडब्ल्यूआरडी को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

ग्राम माणा निवासी जयदीप पाटीदार ने जनसुनवाई में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम अन्तर्गत उसकी भूमि पर कपिलधारा योजना में कूप निर्माण करवाने हेतु आवेदन दिया। सीईओ जिला पंचायत ने सीईओ जनपद सुसनेर को आवेदन निराकरण करन के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)