जबलपुर में रामायण केंद्र की स्थापना।

Spread the love

जबलपुर में रामायण केंद्र की स्थापना :

 

जबलपुरः डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव निदेशक, रामायण केंद्र भोपाल के सफल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सनातन धर्म के प्राण स्वरूप महान धार्मिक ग्रंथ श्री रामचरितमानस एवं वाल्मीकि रामायण के वैश्विक स्तर पर प्रचार -प्रसार हेतु जबलपुर में रामायण केंद्र की स्थापना की गई है। यह केंद्र वस्तुतः भोपाल स्थित रामायण केंद्र से सम्बद्ध है। विगत दिवस गौरीघाट रोड स्थित वैशाली परिसर में आयोजित किये गए एक भव्य समारोह में इस रामायण केंद्र के उद्घाटन की घोषणा के साथ-साथ वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति के महान धार्मिक ग्रंथ रामायण की उपयोगिता और इसकी आवश्यकता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रामायण केंद्र जबलपुर के जिला संयोजक संतोष मिश्रा ने अवगत कराया कि भोपाल केंद्र से प्राप्त हुए अनुमोदन के अनुसार इस केंद्र के संचालन हेतु डॉक्टर विजेंद्र उपाध्याय जी को इस केंद्र के जिला अध्यक्ष एवं डॉक्टर विवेक चंद्रा जी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि जबलपुर में वर्तमान में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन कार्यरत हैं जिन्हें एक छत्र के नीचे लाने एवं मार्गदर्शन समाज में फैली अंधविश्वास तथा कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य को लेकर इस केंद्र की स्थापना की गई है। वैशाली परिसर में आयोजित किये गए कार्यक्रम के दौरान रामायण केंद्र जबलपुर के जिला संयोजक संतोष मिश्रा ने यह सार्वजनिक तौर पर अपील किया है कि पूरे जबलपुर शहर के सनातन धर्म परिवार के सभी संगठन इससे जुड़े और अपने महान संस्कृति और गौरव को पुनर्स्थापित करने में अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि संतोष कुमार मिश्र ‘असाधू’ जबलपुर रामचरितमानस में सात सोपान पर व्याख्यान दिया है और शोध पत्र भी राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में प्रस्तुत किया है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़