मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

Spread the love
देहरादून। प्रदेश में नए स्टार्टअप तैयार करने और उन्हें सहायता देने के लिए अगले पांच वर्ष में हर जिले में इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये से उत्तराखंड वेंचर फंड की स्थापना की है। 

सरकार सभी नोडल इनक्यूबेशन सेंटर के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून स्थित आईटी पार्क में विश्वस्तरीय उत्तराखंड इनोवेशन हब की स्थापना कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे राज्य में स्टार्टअप शुरू करने के लिए आगे आएं। 

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में मुख्य सेवक संवाद के अंतर्गत स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले पांच वर्ष में हर जिले में इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना कर एक हजार स्टार्टअप को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उद्यमिता से संबंधित पाठ्यक्रम भी लागू किए हैं। साथ ही समर्पित स्टार्टअप पोर्टल शुरू किया गया है। राज्य सरकार स्टार्टअप को वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन एवं बुनियादी ढांचे में सहयोग प्रदान कर रही है। 

राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम का समुचित विकास किया जा रहा है। राज्य में सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना कर नए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में जो भी इनक्यूबेशन केंद्र हैं, उन्हें शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ा गया है। 

राज्य सरकार के प्रयासों से 1300 से अधिक स्टार्टअप को भारत सरकार मान्यता प्रदान कर चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। देश में नई कार्य संस्कृति का संचार हुआ है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़