जीडी पुरम भूपतवाला स्थित शांभवी धाम में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान काली सेना संस्थापक ने कहा कि चारधाम यात्रा में पंजीकरण के आंकड़े बता रहे हैं कि 20 लाख 78 हजार 572 लाख लोगों में 17 हजार विदेशी नागरिक हैं।
ये विदेशी नागरिक कौन हैं, किस मजहब के हैं, इनका सत्यापन किस आधार पर किया गया है, सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए। यदि नौकरी पाने के लिए हिंदू और गैर हिंदू लिखने पर सरकार बाध्य करती है तो इस पंजीकरण में भी हिंदू और गैर हिंदू कॉलम क्यों नहीं लिखा जा रहा है।
उन्होंने चारधाम यात्रा में मुस्लिम घोड़ा-खच्चर संचालकों को प्रतिबंधित किए जाने की मांग भी उठाई है। कहा कि चारधाम में इनका पंजीकरण पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए।









