शिक्षकों के तबादले “तबादला नीति” के बगैर स्वीकार नहीं होगे-गहलोत।
—————————————————————
शिवगंज(राजस्थान): राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक बीकानेर को ज्ञापन भेजकर शिक्षको के तबादले “तबादला नीति” घोषित कर ही तबादले किये जाने की पुरजोर शब्दों में मांग की है।
राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के जिला पदाधिकारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया है कि शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी से लगाकर प्रधानाचार्य तक के लिए सभी कार्मिक तबादलो की प्रतिक्षा में बैठे। उनका तबादला नीति घोषित कर ही तबादला नीति के आधार पर होगे तो शिक्षा विभाग जैसे बड़े महकमे में शिक्षकों को इच्छित स्थान मिल सकता है। बीना नीति के तबादलो से शिक्षा विभाग में हाहाकार की स्थिति उत्पन्न होगी। शिक्षक संगठन भी एक स्वर में विरोध के लिए आतुर होगे। ऐसे में पहले तबादला नीति बाद में तबादले पर ही विचार किया जाना चाहिए। संगठन तबादला नीति में पीडित असाध्य रोग, विधवा, विकलांग, एकल महिला शिक्षक की पत्निया, परिवार से किसी भी लड़के, लडकी या माता-पिता के गम्भीर रोग से ग्रसित होने पर उन्हें तबादले में प्राथमिकता साथ ही राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों को तबादले में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संगठन राज्य सरकार से मांग करता है कि शिक्षकों के तबादले “तबादला नीति” लागु करके ही तबादले शिक्षा विभाग में सम्भव है। राजनीति के आधार पर किये जाने वाले शिक्षकों के तबादलो का संगठन विरोध करेगा।







