कविता नहीं मात्र कल्पना,

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

 

कविता

कविता नहीं मात्र कल्पना,

भाव गहन गहराई है।

भाव-सिंधु में कवि-मन डूबे-

यह मोती उतिराई है।।

 

जीवन का हर रंग घुला जब,

मिला ढंग हर सुख-दुख का।

सुबह-शाम पंछी का कलरव,

बना गान जब कवि-मुख का।

बहे जो अक्षर-सरिता बन कर-

वही सत्य कविताई है।।

कविता नहीं मात्र कल्पना,भाव-गहन गहराई है।।

 

गगन में उड़ता देख परिंदा,

कवि-मन उसे पकड़ लेता।

खिले फूल को देख चमन में,

झट-पट उसे जकड़ लेता।

भूखे बालक की पीड़ा में-

कविता जगह बनाई है।।

कविता नहीं मात्र कल्पना,भाव-गहन गहराई है।।

 

 

अवनि दहकती है ज्वाला से,

जब-जब अत्याचारों की।

अबला की जब अस्मत लुटती।

कुत्सित सोच-विचारों की।

बन कटार तब प्रखर लेखनी-

कविता-धार बहाई है।।

कविता नहीं मात्र कल्पना,भाव-गहन गहराई है।।

 

जब भी दुश्मन वार किया है,

सीमा के रखवालों पर।

वीर राष्ट्र के सैनिक अपने,

देश-भक्त मतवालों पर।

क्रांति-भाव का बन कवित्त यह-

विजयी बिगुल बजाई है।।

कविता नहीं मात्र कल्पना,भाव-गहन गहराई है।।

 

कवि-उर की यह भाव बहुलता,

यह उड़ान मन-भावन है।

सर्दी-गर्मी हर मौसम में,

यह तो फागुन-सावन है।

कविता की ही बोली-भाषा-

भाषा की प्रभुताई है।।

कविता नहीं मात्र कल्पना,भाव-गहन गहराई है।

भाव-सिंधु में कवि-मन डूबे,यह मोती उतिराई है।।

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़