गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
कभी मत कहना ऐसे—— ?
—————————————————————
कभी मत कहना ऐसे, आज के बाद हमसे।
करते हैं तुमसे नफरत, हम बहुत प्यार किसी से।।
कभी मत कहना ऐसे———————–।।
तुमसे लड़ना यूँ झगड़ना, कभी तुमको यूँ चिढ़ाना।
मानो नहीं इसको गुस्सा, दुश्मन हमको नहीं कहना।।
करते हैं तेरी खिलाफत, हम है नाराज तुमसे।
कभी मत कहना ऐसे——————–।।
क्या कभी हमने तुमको, दिया नहीं तोहफा किसी का।
क्या कभी लब पे हमारे, आया है नाम और किसी का।।
हम हैं झूठे- बेवफ़ा, करेंगे हम धोखा तुमसे।
कभी मत कहना ऐसे———————।।
खत जो तुमको लिखें है, देखा है उनको भी तुमने।
करो नहीं हमपे वहम तुम, चाहा है तुमको ही हमने।।
तुम नहीं हो हमको पसंद, हमको नहीं प्यार तुमसे।
कभी मत कहना ऐसे———————-।।







