डॉ0 रामबली मिश्र वाराणसी
मेरी प्यारी माँ
मेरी प्यारी माँ प्रिय अनुपम.
स्वयं शारदा दिव्य सरलतम.
रक्षा करती शिक्षा दे कर.
सहज ज्ञान की भीक्षा दे कर.
मेरी माँश्री अतिशय निर्मल.
भव्य धवल नित पावन उज्ज्वल.
उसकी ममता शिव महिमा सम.
वही भगाती सकल रोग-तम.
अतुलनीय माँ की समता है.
सदा सौम्य नित विनम्रता है.
वह व्यक्तित्व निखारा करती.
मन से गले लगाये रहती.
किसने समझा है माता को?
उपमा रहित सत्य नाता को??
सबसे ऊपर माँ का आसन.
माँ से बड़ा नहीं सिंहासन.







