संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
हमला नहीं, जवाबी कार्रवाई की हैं…!
भारत ने हमला नहीं, जवाबी कार्रवाई की हैं,
पाक के आतंकवादियों की कमर तोड़ दी हैं।
नौ जगहों को साध किया सफल ऑपरेशन,
माता-बहनों के सिंदूर का पूरा हुआ मिशन।
चीन से खरीदे चौकसी वाले तंत्र पर सवाल,
फुस्स हो गए थे हथियार मच गया है बवाल।
भारत ने हमला नहीं, जवाबी कार्रवाई की हैं,
पाक के आतंकवादियों की कमर तोड़ दी हैं।
बेगुनाहों के खूनों का करारा जवाब दिया हैं,
भारतीय सेना ने उसे नेस्तनाबूद कर दिया है।
भारत ने सावधानी से इन स्थलों को चुना था,
मिसाइल व ड्रोन के जरिए यह जाल बुना था।
भारत ने हमला नहीं, जवाबी कार्रवाई की हैं,
पाक के आतंकवादियों की कमर तोड़ दी हैं।
ये घुटनों पर आ गया है मांग रहा सीज़ फायर,
अब भी चला रहा है गोली न मान रहा कायर।
सेनाओं की झूठी कामयाबियों से भरी पड़ी हैं,
अपने ब्रह्मोस व राफेल की कामयाबी बड़ी हैं।







