काव्य रत्न डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
प्यार की आवश्यकता
हर मानव को प्यार चाहिये.
परम तत्व का द्वार चाहिये.
इसके बिना शून्य जीवन है.
यही जीव का मुख-आँगन है.
यह जीवन का मूल मंत्र है.
संचालक यह सुखद यन्त्र है.
यह मानव को शांति दिलाता.
मधु का प्याला सहज पिलाता.
सुख- वैभव शिव धाम चाहिये.
प्यारा प्यारा काम चाहिये.
मन को प्रिय विश्राम चाहिये.
प्रीति चित्त का ग्राम चाहिये.
सदा प्यार होता अक्षुण्ण धन.
सदा प्रसन्न रहता है तन- मन.
आवश्यकता यह जीवन की.
संरचना करता उर-मन की.







