गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
यह प्रेम जो——————
————————————————————-
यह प्रेम जो————–
क्या जरूरी है व्यक्त करना,
क्या जरूरी है इसमें पत्र लिखना,
जो है फूलों की तरहां,
सुंदर और खुशबूदार,
जो प्यारा है दिल से,
आकाश में तारों की तरह चमकता,
चांद की चांदनी की तरह,
आकाश की तरह विस्तृत,
और सागर की तरह अथाह,
वात्सल्य और समर्पित,
जैसे कि होता है जन्मभूमि से।
यह प्रेम जो————–
जो बंधा नहीं है,
रिवाजों के जाल में,
सीमित नहीं है,
जमीं की सरहदों में,
कैद नहीं है,
अमीरों की कोठरी में,
मृत नहीं है,
शत्रु के ह्रदय में,
क्या जरूरी है इसको मांगना,
क्या जरूरी है इसमें बिकना,
सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए,
अगर सामने वाले को,
तुमसे है प्रेम,
नहीं बेचैन हो मेरे दोस्त,
वह जरूर तेरे साथ है हरपल।
यह प्रेम जो——————-।।







