संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले में प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की….
दो उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
आगर-मालवा : कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जिले में प्रगतिरत कार्यां की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अभियान अन्तर्गत लक्ष्य के विरुद्ध कम प्रगति के चलते नलखेड़ा जनपद के उपयंत्री नितेश शर्मा एवं ज्योति रघुवंशी को कारण बताओ सूचना पत्र देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग के समस्त तकनीकी अमले को समय-सीमा में खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज संरचना, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण , जीर्णोद्धार कार्य समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद पंचायतों उपयंत्री एवं एपीओ को खेत तालाब निर्माण के लाश्यनुरूप प्रगति न पाए जाने पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में अभियान अंतर्गत जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं गहरीकरण तथा प्याऊ की व्यवस्था हेतु समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। राजस्व विभाग के समस्त तहसीलदार को समय-सीमा में अमृत सरोवर एवं अन्य विभागों के तालाबों एवं जल संरचना का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने जलसंसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारियों अभियान अंतर्गत अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, ईईआरईएस अभिषेक यादव, पीओ मनरेगा डॉ.मनोज कुमार शर्मा, सहायक संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, समस्त सहायक यंत्री मनरेगा, एपीओ मनरेगा, समस्त सहायक लेखाधिकारी मनरेगा तथा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।







