सम्पादक की क़लम से…
जय भारत माता!
‘मेरा रंग दे बसन्ती चोला’ (प्रिय पुस्तक) एक ऐसा अनुपम तथा महत्वपूर्ण संकलन है। जो विशुद्ध देशभक्ति की अलख जगाएगा। प्रिंस जी वेलफेयर ट्रस्ट आगरा द्वारा यथाशीघ्र प्रकाशित। आत्मिक आभार! अधिक सोचना आपको दुर्बल बनाने का एक कारण हो सकता है। मेरी यही अभिलाषा है कि सद्भाव के पुष्प यहाँ सर्वदा खिलते रहें। आज का समय ‘तलवार’ का नहीं, बल्कि ज़िन्दा क़लम है। मैंने अत्याचार को सहन करना सबसे बड़ा घोर पाप माना है। साहित्य का कर्तव्य न केवल ज्ञान प्रदान करना है, बल्कि एक नवीन सामाजिक वातावरण का सृजन भी करना है। समाज को सुधारने व शिक्षा देने का अथक प्रयास किया। ये जीवन एक यात्रा है, मनुष्यों ने ग़लतियाँ अधिक किया तथा सीखा कम है। संस्कृति, संस्कार व नवाचार हमारी शक्ति है। सब को अपने संस्कृति को अवश्य अपनाना होगा। स्वयं के हृदय से नफ़रतें तथा वैमनस्य को समाप्त करने के लिए मिलकर उत्तम कार्य करो। मेरे प्रिय देशवासियों! आपका सर्वदा आत्मिक स्वागत, अभिनन्दन तथा मंगल शुभकामनाओं सहित। शास्त्रों में कहा गया है कि “सेवा परमो धर्मः” अर्थात् दया ही परम-धर्म है। यह भी कहा गया है कि ; परहित सरस धर्म नहीं भाई ‘ अर्थारत् दूसरों के सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है । अपना आदर्श जीवन, देशहित, महिला-सम्मान-अधिकार, जनकल्याण व समाजसेवा हेतु समर्पित। यही सबसे बड़ा धर्म है । मैं अपने देश और उसके हितों से प्रेम करता हूँ, उनका समर्थन करता हूँ और उनकी रक्षा करता हूँ। भारत देश को नया नहीं, संवेदनशील बनाना है ताकि हम भारत के हर नागरिक में स्वस्थ सोच का संचार कर राष्ट्रवादी बना सके। सामाजिक अपराध, नारी अत्याचारौ, भ्रष्टाचार के प्रति नैतिक रूप से जागरूक कर इन्हें जड़ से समाप्त कर सकें। राष्ट्र को परम वैभवशाली बनाना है तो समाज के हर व्यक्ति को नैतिकता, कर्तव्य परायणता को बौध, अपने समाज के बारे उसके उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक बनाकर संवेदनशीलता समाज में लायी जा सकती है, जो अतीव आवश्यक है। लिखना वास्तव में, महान कला है। आज की लड़ाई तलवारों से नहीं बल्कि क़लम से ही लड़ी जा सकती है। तलवारों से मानवता को नष्ट तो किया जा सकता है परन्तु, सामाजिक कुरीति, सामाजिक अपराध, नारी अपराध, भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जा सकता है, यदि इन्हें समाज से पृथक करना है तो हमें क़लम चलानी ही पड़ेगी । क़लम वह ताक़त है जो देश में वैचारिक आग लगा सकती है । समाज में सौहार्द बनाये रखने की अति आवश्यकता है। हमारा सर्वदा मार्ग प्रेम तथा अहिंसा का होना चाहिए। गांधी जी ने अहिंसा को हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था।
युगपुरुष श्री कविवर सूर्य दीप
भारतीय संस्कृति के अनुरूप दार्शनिक,
अतीव संवेदनशील, महनीय कवि-साहित्यकार,
प्रखर समाज-सुधारक, आध्यात्मिक चिन्तक, सम्पादक, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति, बागपत, उ. प्र,।







