काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी
पहली मुलाकात
नजरों से नजरे मिली,
चली प्यार की धार.
बहा हृदय में प्रेम रस,जुड़े सहज ही तार..
धीरे धीरे प्रेम का,बढ़ता गया उमंग.
छिड़ी ज़ंग तब हर तरफ,चढ़ा नया नव रंग..
फागुन सा जीवन हुआ,रंग रसि रितुराज.
प्रीति गन्ध की गूंज से,महका देह स्वराज..
अद्भुत छल – बल प्रेम का,स्वयं बना उपहार.
स्नेह पुष्प माला बना,सहज गले का हार..
मुलाकात पहली भले,किन्तु असीम अपार.
कुछ भी पता नहीं चला,यह भविष्य का प्यार..
मुलाकात से दिल मिला,हुआ बहुत मशहूर.
क्या संभव इस जन्म में,मिल जाएगा नूर??
किसी जन्म के पुण्य का,यह मोहक प्रतिदान.
भले प्रथम दीदार हो,दिया प्यार का दान..







