डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
सजल
मात्रा-भार–14
समांत–ईर
पदांत–सुनो
लगा रोग गंभीर सुनो,
मिले न अब शुचि नीर सुनो।।
करो बंद दोहन इसका,
वरन,मिलेगी पीर सुनो।।
प्रकृति क्रुद्ध होती जाती,
लगे न इसको तीर सुनो।।
सर-सरिता-तरु तुष्ट रहें,
इन्हें न छेड़ो धीर सुनो।।
वातावरण सुरक्षित हो,
झर-झर बहे समीर सुनो।।
हो विकास समुचित सबका,
करो काम श्रम-वीर सुनो।।
सुखी रहें सब घर अपने,
मिले सभी को खीर सुनो।।







