वीर जवानों के सम्मान में आगर नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा…।

Spread the love

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

वीर जवानों के सम्मान में आगर नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा…।

 

शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

 

आगर मालवा : ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की सेनाओ ने अपने साहस, शौर्य, पराक्रम और वीरता से दुश्मनों को करारा जवाब दिया है, भारत की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने अपने साहस और पराक्रम का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है हमारे देश की ताकत के आगे कोई ताकत टीक नहीं सकती है भारत की नारी शक्ति पर भी पूरे देश को गर्व है। यह बात विधायक श्री मधु गहलोत ने शनिवार को आगर में वीरता की अप्रतिम गाथा रचने वाले भारत के वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कही।

तिरंगा यात्रा छावनी झंडा चौक से प्रारंभ होकर विजय स्तंभ पर सम्पन्न हुई। बैंड बाजे से अगवानी एवं देशभक्तिगीतों की धुन पर यात्रा ने नगर का भ्रमण किया, यात्रा से पूरा आगर शहर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया और देशभक्ति के रंग में रंग गया। पूरा आसमान भारत माता की जय और वंदे-मातरम् के उदघोष से गुंजायमान रहा। यात्रा में बच्चों से लेकर वृद्धों तक हर आयु वर्ग के लोगों ने तिरंगा झंडा लेकर भागीदारी की। हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के लोग इस यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम की झलक बिखरते हुए सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया तथा विजय स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देकर शहीद वीर जवानों के शौर्य को नमन किया।

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सेना के पराक्रम तथा ताकत को पूरे विश्व ने देखा है, सेना पर पूरे भारत देश की जनता को गर्व है और हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे ऐतिहासिक पल के साक्षी हैं। हमें देश भक्ति की भावना एवं भाईचारे के साथ रहकर देशहित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर भारतीय सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन किया।

तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष, जिला पंचायत मुन्नाबाई चौहान, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, अपर कलेक्टर आर पी वर्मा, एसडीएम किरण बरबड़े, सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, प्रेम यादव, दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, भेरू सिंह चौहान, महेश शर्मा, कैलाश काका, अशोक प्रजापत, अशोक प्रजापत, डॉ मोहनलाल मकवाना, हरिनारायण यादव, सुनील जैन, आभा चौपड़ा, श्यामसिंह परिहार, उदय सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि, शासकीय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, स्कूली छात्र-छात्राएं व आम नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन कैलाश कुंभकार ने किया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए