गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
जी भरकै तुम आज हमें देख लो
————————————————————
जी भरकै तुम आज हमें देख लो, कल को विदा तुमसे हो जायेंगे।
कहना है जो कुछ तुम आज कह दो, कल बेनजर तुमसे हो जायेंगे।।
जी भरकै तुम आज हमें देख——————-।।
हमको तो तुमसे कुछ नहीं शिकायत, हमसे अगर हो तुमको शिकायत।
होगी नहीं अब वो भूल हमसे, दे दो हमें तुम ऐसी हिदायत।।
सभी शक हमसे आज दूर कर लो, बेशक दूर कल हम हो जायेंगे।
जी भरकै तुम आज हमें देख——————-।।
अरमान गर कोई तुम्हारे हो दिल में, कहो अपनी चाहत हमसे वह आज।
लगना हो गर तुमको हमारे दिल से, कुछ मत समझो तुम मुश्किल आज।।
तुम प्यास हमसे आज अपनी मिटा लो, प्यासे नयन कल को रह जायेंगे।
जी भरकै तुम आज हमें देख———————-।।
अपनी इन जुल्फों में हमको लिटाकर, आँचल के पर्दे में हमको छुपाकर।
जी भरकै तुम प्यार हमसे कर लो, हमसे शर्म तुम अपनी मिटाकर।।
तस्वीर हमारी तुम आज बना लो, बेख्वाब कल आप रह जायेंगे।
जी भरकै तुम आज हमें देख———————–।।
हाथों में तुम आज मेहन्दी लगाकर, बैठी हो तुम आज बनकर दुल्हनिया।
बालों में महका है गजरा तुम्हारे, माथे पे सुंदर सी लगी है बिंदिया।।
बाँहो में लेकर मौज आज कर लो, बेमौज कल आप रह जायेंगे।
जी भरकै तुम आज हमें देख———————–।







