ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
फिरोजपुर पुलिस ने 2 किलो से ज्यादा हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार।
एंकरः फिरोजपुर पुलिस नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी के तहत फिरोजपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Vo: फिरोजपुर पुलिस ने दो किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें सीआईए स्टाफ ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो 20 ग्राम हेरोइन और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वे इतनी बड़ी खेप कहां ले जा रहे थे?
बाइटः भूपिंदर सिंह सिद्धू एसएसपी फिरोजपुर।







