दीवारें मेहनत की

Spread the love

 

विवेक रंजन श्रीवास्तव।

 

 

                     कहानी

दीवारें मेहनत की

 

 

रोज़ सुबह पाँच बजे रीना की आँखें खुल जाती थीं। टूटी झोपड़ी की दरारों से ठंडी हवा का झोंका आता, तो वह अपने बड़े बेटे को ढाँकने के लिए साड़ी का पल्लू खींच देती। फिर वह बर्तनों की खड़खड़ाहट के साथ दिन भर के संघर्ष की शुरुआत कर देती। चूल्हे पर चाय उबल रही होती, और उसके बच्चे कंबल में सिमटे होते।

 

तीन घरों में काम करने के बाद भी उसकी मेहनत सिर्फ दो वक़्त की रोटी जुटा पाती थी। एक दिन पड़ोसन सीमा ने उसे सरकारी योजना के बारे में बताया—”गरीबों को मुफ्त में घर मिल रहा है, तू भी आवेदन कर!” रीना के मन में एक आशा की किरण जगी। उसने कागज़ात इकट्ठे किए और तहसील दफ्तर के चक्कर काटने लगी। पर हर बार वही जवाब—”फाइल लंबित है,” साहब बाहर हैं, या “कुछ और दस्तावेज़ चाहिए।” छह महीने बाद भी जब उसकी फाइल धूल खा रही थी, तो उसने सोच लिया—सरकार नहीं, अपने आप खड़ा करूँगी घर!

 

अगले दिन से उसने एक और घर में काम पकड़ा , अपनी मैडमों को मकान बनवाने की योजना बताकर एडवांस देने हेतु मनाया । धीरे धीरे रुपए लौटाने की शर्त तथा रीना के मेहनती ईमानदार व्यवहार के कारण सब उसे एडवांस देने पर सहमत हो गए। कुछ राशि उसके पति ने भी अपने मालिक से एडवांस ले ली।

 

दो साल तक रीना ने दिन में काम किया और शाम को वह और उसका पति ईंट-गारे से जूझे। मज़दूरों की जगह खुद हाथ से गारा गूँथ लिया। कभी बच्चे बीमार पड़े, तो रात भर जागकर उनकी देखभाल की और सुबह फिर काम पर चली गई। हर महीने वह अपनी तनख्वाह से कुछ पैसे काटकर उधार चुकाती रही। एक दिन श्रीवास्तव मैडम ने कहा, “रीना, तुम्हारी ईमानदारी देखकर हमें गर्व है। बाकी पैसे माफ़!” पर उसने सिर हिला दिया—”नहीं मैडम, मैं पूरा पैसा लौटाऊँगी।”

 

आखिरकार वह दिन आया जब पूरा उधार चुक गया । रीना का घर अब उसका खुद का था । अब पहली तारीख को किसी मकान मालिक का किराए के लिए कोई तकाजा नहीं होता था। पहली बार रीना और उसके पति ने अपने बच्चों को नए घर की चौखट पर बैठाकर मिठाई खिलाई। बेटी ने पूछा, “अम्मा, यह घर हमारा है न?” रीना ने उसे गले लगाते हुए कहा, “हाँ बेटा, यह मेहनत की दीवारें हैं… जो कभी नहीं ढहेंगी।”

 

उस रात झोपड़ी की यादों के साथ वह नई छत के नीचे सोई। सपनों में नहीं, हक़ीक़त में अब उसकी अपनी धूप-छाँव खुद उसकी थी। (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़