काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सकारात्मक सोच: एक समीक्षा
मन को अमृत कलश बनाओ।
सदा बुद्धि को शुद्ध बनाओ।।
हो विवेक अति पावन धारा।
दिखे जगत यह अपना प्यारा।।
मन में हो संतोष अपरिमित।
त्याग भावना से अभिसिंचित।।
नित पवित्रता की खेती हो।
उपकृति खोज खबर लेती हो।।
शुभ में मन को सहज लगा दे।
सुन्दर चिंतन दिव्य जगा दे।।
क्षमा दान की वृत्ति जगे जब।
छोड़ ईश पर शांत रहो अब।।
देख द्वेष को चिंता मत कर।
बुरे वक्त को भी अच्छा कर।।
अपने घर को सतत सजाओ।
अपने में ही रच- बस जाओ।।
नव बिंब विधान की चाशनी में डुबोकर निकाली गई श्लाघनीय रचना
डॉo रामबली मिश्र जी की रचना वृहत्तर संदर्भों में अपनी सार्थकता और उपादेयता को बनाए रखती है। श्री मिश्र जी की कविता सकारात्मक सोच निश्चित रूप से दिग्भ्रमित समाज को मुख्य धारा से जोड़ने में अपनी गुरुतर भूमिका का निर्वहन करेगी। रचनाकार को बहुत बहुत बधाई एवं साधुवाद
डॉ0 सम्पूर्णानंद मिश्र
स्नात्तकोत्तर शिक्षक, हिन्दी
केन्द्रीय विद्यालय नैनी प्रयागराज







