संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
जिन्दगी तो नहीं एक दर्द है…!
ये ज़िन्दगी, ज़िन्दगी तो नहीं एक दर्द है,
मैं दामन छुड़ाना चाहू रहती इर्द-गिर्द हैं।
रोज़गार की तलाश में दर-2 भटक लिए,
कोई कैसे जिए, घुट-घुटकर आँसू पिए।
कभी-कभी लगता जग सारा हैं हत्यारा,
बेअदब व खुशामद-वालों का दिलदारा।
ये ज़िन्दगी, ज़िन्दगी तो नहीं एक दर्द है,
मैं दामन छुड़ाना चाहू रहती इर्द-गिर्द हैं।
इसकी जकड़न तो न जीने देती न मरने,
तड़पता रहता हूँ क्यों?नहीं देती सँवरने।
अब ज़िन्दगी से डगमगा रहे मेरे हैं पांव,
क्यों? ना दिखाई देते हैं किसी को घाँव।
ये ज़िन्दगी, ज़िन्दगी तो नहीं एक दर्द है,
मैं दामन छुड़ाना चाहू रहती इर्द-गिर्द हैं।
तन्हा हूँ यादों में डूबकी लगाता जा रहा,
गहराई में खुशियों के पलों को जी रहा।
समझकर भी वे तो नासमझ समझते है,
अब तो वो खफा, हम अलहदा रहते हैं।







