काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
पेड़ के पत्ते
शानदार पत्ते होते हैँ।
आँखों को अति प्रिय लगते हैँ।।
इनसे ही हरियाली आती।
धरती पर खुशहाली छाती।।
पर्यावरण शुद्ध करते हैं ।
स्वच्छ वायु दे दुख हरते हैं।।
हवा संग ये सुख पहुँचाते।
ये ही गहरी निद्रा लाते।।
अच्छा लगता जब ये हिलते।
अपने में ही हरदम हँसते।।
सबका स्वागत करते फिरते।
चरण चूमने को वे गिरते।।
शीतल छाया देते पत्ते।
बिना स्वार्थ के सेवा करते।
थके हुए की पीड़ा हरते।
औषधि गुण सब पत्ते रखते।।







