डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
सवैया (दुर्मिल)
हिय से नित धाय मिलो सबसे, सच राह यही दिखलावत है,
जियरा कुछ भी न कहे फिर भी, इसको बस नैन बतावत है।
मन से प्रभु-नाम जपा करना, बस जाप हि कष्ट भगावत है,
प्रभु-नामक मंत्र सुनो मितऊ, मन में शुचि भाव जगावत है।।
सुख में,दुख में जपना प्रभु को, जिससे दुख भी मिट जावत है,
मन से जब जाप हुआ करता, अति तोष तभी मन पावत है।
जब से यह सृष्टि रची विधि ने, बस सत्य यही सब गावत है,
लगती जगती यह कष्ट भरी, दुख जात यदा सुख आवत है।।







