संवाददाता आगर-मालवा कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार।
कलेक्टर श्री सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की
आगर-मालवा कानड़ : कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा आज जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के समस्त तकनीकी अमले को समय सीमा में खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज संरचना, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण, जीर्णोद्धार कार्य समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद पंचायतों उपयंत्री एवं एपीओ को खेत तालाब निर्माण के लक्ष्य अनुरूप प्रगति न पाए जाने पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जलसंसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारियों अभियान अंतर्गत अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, ईई आर ई एस अभिषेक यादव, पी ओ मनरेगा डॉ मनोज कुमार शर्मा, जन संपर्क अधिकारी, सहायक संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, पी ओ डूडा पवन कुमार फूलफकिर, समस्त सहायक यंत्री मनरेगा, एपीओ मनरेगा, समस्त सहायक लेखाधिकारी मनरेगा तथा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।







