काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
तेरहवां तल
(हिंदी – कविता-सोनेट)
इस तल पर जब मैं पहुँचा तब।
देखा जैसे कहाँ खड़ा मैं?
किस दुनिया में आज पड़ा मैं?
हर्षित भी था व्याकुल भी तब।
नीचे धरती ऊपर अम्बर।
डरता कभी कभी हँसता मन।
कभी कांपता कुछ स्थिर तन।
वायु शांत अति कभी भयंकर।
धारण धैर्य किया कुछ रुक कर।
यह तो मेरा भाग्योदय है।
जीवन का यह सूर्योदय है।
उच्चासन पर यहाँ पहुँच कर।
उत्तम सोच सदा हितकारी।
संयम रहता सब पर भारी।।







