संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
स्लग:-नगर के व्यापारी महासंघ ने किया नगर बन्द
18 दिन बीत जाने के बाद भी सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात का नहीं पता लगा सकी पुलिस।
आगर मालवाः जिले के नलखेड़ा में 23 मई शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे के दरमियान सर्राफा व्यापारी पारस सोनी के साथ लूट की वारदात हुई थी जिसका का पता अभी तक पुलिस नही लगा पाई है इसी को लेकर आज व्यापारी महा संघ नलखेड़ा के द्वारा नगर बन्द किया गया इस दौरान व्यापारी महासंघ के द्वारा नगर में खुली दुकानो को बंद करवाया गया साथ ही
अतिआवश्यक सेवाएं दूध डेयरी, फल- फुट ,सब्जी, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, की सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण नगर बंद रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि समय रहते पुलिस विभाग के द्वारा लूट की वारदात का खुलासा नही किया जाता है तो नगर बंद के पश्चात 11 जून से पुलिस थाने पर 4 दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा तथा 15 जून को चक्का जाम किया जाएगा।







