श्री बदरीनाथ धाम से कुशल क्षेम जानने बामणी पहुंचे श्री कुबेर जी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

श्री कुबेर जी ज्यैष्ठ पूजा

 

•श्री बदरीनाथ धाम से कुशल क्षेम जानने बामणी पहुंचे श्री कुबेर जी।

 

 

• माता नंदा मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात माता उर्वशी मंदिर में भब्य पूजा अर्चना 

 

 •बीकेटीसी द्वारा श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में देव पश्वाओं तथा कुबेर देवरा समिति का स्वागत ।

 

 

            श्री बदरीनाथ धाम: 11 जूनः श्री बदरीनाथ धाम से जैठ पुजै अर्थात ज्येष्ठ माह की पूजा हेतु दोपहर बाद श्री कुबेर जी देव डोली में समारोह पूर्वक कुशल क्षेम जानने के लिए बामणी गांव को प्रस्थान हुए।

मां नंदा माता मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात माता उर्वशी मंदिर में देवताओं के खजांची कुबेर को भोग अर्पित किया गया इस अवसर पर भंडारा भी आयोजित हुआ शायंकाल चार बजे श्री कुबेर जी माता उर्वशी मंदिर से वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे तथा पुनः मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो गये।

 

परंपरा अनुसार श्री कुबेर भगवान ज्येष्ठ माह में भक्तों से मिलने कुशल क्षेम जानने एवं आशीर्वाद देने के लिए बामणी गाँव के उर्वशी मंदिर में आते हैं इसी के तहत बामणी गांव से बड़ी संख्या में श्री कुबेर देवरा एवं ग्राम कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं महिला मंगल दल बामणी की भक्त मंडली कीर्तन भजन करते हुए दोपहर में श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे जहां मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल तथा बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने देव पश्वाओं एवं भक्त मंडली तथा कुबेर देवरा समिति का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल सहायक लेखाकार भूपेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

 

भगवान श्री बदरीनाथ जी के दिन के भोग के बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कुबेर जी की प्रतिमा को गर्भ गृह से कुबेर पश्वाओं को सौंपा भगवान बदरीविशाल की जय तथा जय श्री कुबेर भगवान के जय घोष के साथ श्री कुबेर जी देव डोली में विराजमान होकर बामणी को प्रस्थान हुए इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

 

श्री नंदा माता मंदिर बामणी में पूजा-अर्चना पश्चात श्री कुबेर जी माता उर्वशी मंदिर में पहुंचे जहां पूजा-अर्चना भोग के पश्चात माता नंदा मंदिर के निकट भंडारा आयोजित हुआ। उर्वशी मंदिर के पुजारी ब्रजेश कन्नी तथा अमित कन्नी ने पूजा संपन्न की। भंडारे के पश्चात उर्वशी मंदिर बामणी से होकर प्रस्थान कर शायंकाल चार बजे श्री कुबेर जी बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में विराजमान हो गये।

 

इस अवसर पर उर्वसी मंदिर में आयोजित पूजा अर्चना में बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, रेडक्रास समिति कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, कुबेर देवरा समिति अध्यक्ष उत्तम मेहता, पदाधिकारीगण क्रमश जयदीप मेहता, विमलेश पंवार, रामनारायण भंडारी, देवपश्वा अखिल पंवार,भगत मेहता,सत्यम राणा, वेंकटेश भंडारी,प्रशासक बबीता पंवार,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, नवीन भंडारी,सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल, राजदीप सनवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़