ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने विकास के क्षेत्र में हासिल की तमाम उपलब्धियां- धन सिंह रावत।
अल्मोड़ा– स्वास्थ एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले ग्यारह सालों में विकास के तमाम आयामों को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल में सुशासन और गरीब कल्याण योजना के लिए समर्पित योजनाओं की पारदर्शिता से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। मंदिरों के संरक्षण व पुनर्निर्माण कार्य को निरंतरता के साथ कर रही है।चार धाम की तर्ज पर मानस खंड मंदिर माला परियोजना के तहत कुमाऊं के कई मंदिरों में कार्य चल रहा है।
देश में पहली बार मोदी सरकार ने रेल और परिवहन विश्वविद्यालय की स्थापना की है। वहीं उज्वला योजना के अंतर्गत आठ करोड़ परिवारों को रसोई गैस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोगों को पक्के घर व शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं।
देश में नए आईआईएम,एम्स, आईटीआई तथा कई नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। पत्रकारों के सवालों के जवाब में केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि 1500 एलटी शिक्षकों को आगामी 30 जून तक नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में लगने वाले जाम की समस्या से जनता को जल्दी छुटकारा दिलाने के लिए जोर सोर से काम कराया जा रहा है।
इस अवसर पर वहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,रवि रौतेला, ललित लटवाल, विनीत बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट व अन्य लोग मौजूद थे।









