हाय रे मेरी किस्मत! पेंड्रा की वो भालू वाली ट्रेनिंग

Spread the love

 

संजय सोंधी (उप सचिव)

भूमि एवं भवन विभाग दिल्ली सरकार।

 

 

               संस्मरण

 

हाय रे मेरी किस्मत! पेंड्रा की वो भालू वाली ट्रेनिंग

 

लगभग 14 साल पहले की बात है, जब मैं बिलासपुर के पास एक गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर था। जिंदगी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, सिवाय इसके कि सरकार को हर साल हमें “इन-सर्विस ट्रेनिंग” के नाम पर तंग करने का शौक था। बस, उसी शौक के चलते मुझे पेंड्रा भेज दिया गया, बिलासपुर से करीब 110 किलोमीटर दूर, जहां डाइट (जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान) में पांच दिन की ट्रेनिंग थी। अरे, पांच दिन क्या, पांच जन्मों की सजा लग रही थी!

 

पेंड्रा, यार, वो जगह जो मरवाही डिवीजन में आती है। अब मरवाही का जंगल सुनने में तो बड़ा रोमांटिक लगता है, लेकिन वहां भालुओं की ऐसी भरमार है कि लगता है इंसान वहां मेहमान हैं और भालू मालिक! वहां भालू का शहर में घुस आना वैसा ही आम था, जैसे हमारे मोहल्ले में कुत्ते का भौंकना। कोई नई बात नहीं। लेकिन उस ट्रेनिंग के दौरान जो हुआ, वो तो मेरी जिंदगी का सबसे मसालेदार किस्सा बन गया।

 

तो हुआ यूं कि ट्रेनिंग का दूसरा या तीसरा दिन था। रात को हम सब डाइट के हॉस्टल में खर्राटे मार रहे थे। लेकिन एक भालू भाई, जो शायद जंगल के सबसे उत्साही प्राणी थे, ने सोचा, “क्यों ना आज रात कुछ स्पेशल किया जाए?” बस, वो रात के अंधेरे में एक पेड़ पर चढ़ गए और वहां मधुमक्खियों का छत्ता देखकर उनकी आत्मा तृप्त हो गई। भालू भाई ने छत्ते से शहद चूसना शुरू किया और ऐसा चूसना शुरू किया कि जैसे कोई फ्री का बुफे मिल गया हो। अब भालू को तो रात में पेड़ से उतरकर जंगल में वापस जाना था, लेकिन शहद का लालच ऐसा कि सुबह हो गई और वो वही पेड़ पर जमे रहे, शहद चटकारे ले-लेकर खाते हुए।

 

सुबह-सुबह कुछ स्थानीय लोग, जो शायद सुबह की सैर पर निकले थे, ने उस भालू को पेड़ पर देख लिया। अब हमारे देश में भीड़ का दिमाग तो आप जानते ही हैं। किसी ने कहा, “अरे, भालू है! इसे भगाओ!” और किसी जीनियस ने तुरंत सुझाव दिया, “चलो, टायर जलाते हैं!” बस, फिर क्या था? लोगों ने पेड़ के नीचे पुराने टायर और ट्यूब इकट्ठा किए और आग लगा दी। धुआं, बदबू, और हंगामा! बेचारा भालू, जो शहद के नशे में मस्त था, अब धुएं में फंस गया। नीचे आग, ऊपर शहद, और बीच में भालू भाई की फटी पड़ी थी।

 

अब किसी समझदार ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को खबर कर दी। फॉरेस्ट वाले आए, बड़े साहब बनकर। रस्सियां, जाल, और न जाने क्या-क्या लेकर भालू को पेड़ से उतारा। अब उतारने के बाद भालू को सीधे बिलासपुर के पास कनन पेंडारी जू भेज दिया गया। हां, वही जू, जहां जानवरों को “सरकारी नौकरी” मिलती है! अब वो भालू भाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पिंजरे में टहल-टहलकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। शहद का लालच और वो एक रात की मौज ने उनकी आजादी छीन ली।

 

तो भैया, इस कहानी का सबक ये है कि लालच बुरी बला है। शहद के चक्कर में भालू की जिंदगी जू में गुजर रही है| मैं अच्छी तरह समझ गया कि लालच बहुत बुरी बला है, पेंड्रा की वो ट्रेनिंग? वो तो बस एक बहाना था, असली मसाला तो भालू भाई ने दिया!

 

(यह संस्मरण एक सच्ची घटना पर आधारित है)

 

 

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़