दरकते दाम्पत्य और भरोसे के कत्ल से विवाह संस्कार पर विश्वास का संकट।

Spread the love

 

मनोज कुमार अग्रवाल।

 

 

दरकते दाम्पत्य और भरोसे के कत्ल से विवाह संस्कार पर विश्वास का संकट।

 

शिलाँग में हनीमून के दौरान इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया है। इस हत्याकांड की तमाम साजिश राजा की नवविवाहिता पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर तैयार की और उसे बेहद शातिराना तरीके से अंजाम भी दिया। लेकिन हर अपराधी अपराध करने के दौरान कोई न कोई सबूत छोड़ जाता है ऐसा ही सोनम के साथ हुआ और मेघालय पुलिस तमाम आरोप और आलोचना के बीच आपरेशन हनीमून की तफ्तीश में शिद्दत से लगी रही और राजा रघुवंशी हत्याकांड का जो खुलासा हुआ उससे सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं।

दरअसल शादी से पहले सोनम और राज के बीच अफेयर था। राज इंदौर में सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था, जहां दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया। सोनम से उम्र में राज पांच साल छोटा है। पुलिस के मुताबिक,सोनम और राज ने हत्या की साजिश रची और भाड़े के लोगों को सुपारी दी गई। इसी प्रेम के चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया। मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने जब कानून के हाथ खुद तक पहुंचते महसूस किये और बचने के रास्ते नहीं रहे तब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में चाय वाले के यहां पहुंच कर खुद के अगुआ होने और यहाँ छोड़ जाने का आखिरी पासा फेंका,जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया । वहीं कई दिन छापेमारी के बाद चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। होटल, हनीमून और फिर मर्डर केस में जिस तरह से बड़ा खुलासा सामने आया वो चौंकाने वाला है।

इससे पहले भी कई ऐसे प्रेम प्रसंग के मामले सामने आ चुके है जिसमें शादी के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। ऐसे ही मामलों के बारे में आपको बताते हैं जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई है।

अभी राजा हत्याकांड का खुलासा हो ही रहा है कि 11जून को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सामने आए ऐसे ही एक और मामले ने सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसका शव फेंक दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पति को बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी की मदद से उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था। महिला ने शादी के लगभग 18 साल बाद प्रेमी की चाह में उससे मिलकर पति की हत्या करवा दी। मृतक कन्नन से 18 साल पहले संगीता की शादी हुई थी। शादी के बाद कन्नन और संगीता का 12 साल का एक बेटा भी है। इस दौरान संगीता बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से प्रेम भी करती रही।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में भी सामने आया, जहां शादी के 15 दिन बाद ही पति का मर्डर कर दिया गया। औरैया में दिलीप नाम के युवक की शादी के 15 दिन बाद ही हत्या कर दी गई। इस हत्या की साजिश दिलीप की पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर रची थी। प्रगति और अनुराग पिछले चार साल से रिलेशन में थे। प्रगति किसी भी हाल में अनुराग को पाना चाहती थी। ऐसे में उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रगति और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया।

पिछले दिनों मेरठ का सौरभ हत्याकांड काफी सुर्खियों में रहा था। तीन मार्च की रात मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी।। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड सामने आया था, जिसमें सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटा दिया। ये मर्डर केस इतना खौफनाक था कि सौरभ के शव को कई टुकड़ों में काटा और नीले रंग के ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया और मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। मुस्कान गर्भवती भी है। जेल में हुई प्रेग्नेंसी टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसी तरह ही देवरिया में भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई । इसी साल 2025 के अप्रैल के महीने में उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और शव को दो टुकड़ों में काटकर ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। 38 वर्षीय नौशाद अहमद नामक पीड़ित 10 दिन पहले ही दुबई से लौटा था। मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव में उसके घर से करीब 55 किलोमीटर दूर तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला था।

बलिया में भी प्रेमी के प्यार में पागल 50 साल की महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। उसने भी हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। महिला ने न सिर्फ अपने पति की हत्या की बल्कि उसके शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर घाघरा नदी के किनारे फेंक दिया। इसके बाद वह खुद ही पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंच गई थी। पुलिस ने छानबीन की तो उसके पति का शव बरामद हुआ। तब जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

मेरठ में अमित कुमार की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया और कहा कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है। लेकिन इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई और सच छिप न सका। जांच में पता चला कि रविता और अमरदीप ने मिलकर अमित की गला घोंटकर हत्या की थी।

ऐसा ही एक केस आगरा जिले से आया था, जिसमें 11 मार्च 2025 को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद वह अपने पति के शव को ऑटो में रखकर 65 किलोमीटर दूर मथुरा जिले में फेंक आई थी। दरअसल महिला का एंबुलेंस ड्राइवर के साथ अफेयर चल रहा था। पति को इस बात की भनक लग गई थी। तब महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए यह प्रपंच रचा था।

हाल ही में अप्रैल माह में बिजनौर के फारूक की हत्या कर दी गई। फारूक सऊदी में काम करता था और गांव लौटा था। उसे पता चला कि उसकी पत्नी अमरीन का गांव के मेहरबान से प्रेम प्रसंग है। फारूक ने अमरीन की पिटाई की, जिससे नाराज होकर अमरीन ने मेहरबान के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची,फिर मेहरबान और उसके साथी उमर ने फारूक को गोली मार दी।

यूपी के मैनपुरी में 17 फरवरी 2025 को साजिद नाम के शख्स की अधजली लाश खेतों से बरामद हुई थी। उसका भी कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि साजिद की पत्नी आमना ने अपने प्रेमी सुमित के साथ मिलकर किया था। सुमित के साथ प्रेम प्रसंग की भनक साजिद को लग गई थी इसीलिए आमना ने साजिद को रास्ते से हटाने का प्लान किया।

जाहिर है कि इस तरह की वारदातों की झड़ी लगी है जिनमें विवाहित महिलाएं एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर्स यानि अतिरिक्त विवाहेत्तर संबंधों के चलते अपने पति की नृशंसता से जान ले रहीं हैं। दरकते दाम्पत्य और भरोसे के कत्ल से विवाह संस्कार पर संदेह और विश्वास का संकट पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। इस सबके बीच अब प्रश्न यही है ,कि क्या यह एक प्रगति की दौड़ में शामिल समाज के पतन की शुरुआत है?

(विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़