श्री बदरीनाथ धाम माणा में तीन दिवसीय श्री घंटाकर्ण जैठपुजै।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

श्री बदरीनाथ धाम माणा में तीन दिवसीय श्री घंटाकर्ण जैठपुजै।

 

• 15 जून को पूर्वाह्न खुलेंगे माणा स्थिति प्रसिद्ध भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट।

 

• सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायक दरवान नथवाल की गायन प्रस्तुति। स्कूली बच्चों लोक कलाकारों की प्रस्तुति।

             श्री बदरीनाथ धाम/ माणा: 12 जून श्री बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक भगवान श्री घंटाकर्ण महावीर भूम्याल मंदिर के कपाट 15 जून को आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी पूर्वाह्न समय शुभ मुहूर्त में खुलेंगे। इसी के साथ ही माणा में श्री घंटाकर्ण महावीर की तीन दिवसीय जैठ पुजै भी शुरू हो जायेगी।

देश के पहले सीमांत गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा ने यह जानकारी दी, कहा कि बड़ी संख्या में प्रवासी श्रद्धालु भी तीन दिवसीय जैठ पुजे हेतु श्री बदरीनाथ नाथ धाम माणा गांव पहुंचने लगे है ही वहीं श्री घंटाकर्ण पूजा समिति ने जैठ पुजे की तैयारियां तेज कर दी है। पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत ने बताया कि श्री घंटाकर्ण जैठ पुजै का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है इस अवसर पर उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल,सरपंच रघुवीर सिंह परमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल मौजूद रहे।

श्री घण्टाकर्ण पूजन कार्यक्रम के तहत रविवार 15 जून 2025 श्री घण्टाकर्ण कपाटोद्घाटन 9:00 बजे प्रातः। विशाल भण्डारा 12:00 से 3:00 बजे सायं । मोहन सिंह मोल्फा एवं देवपश्वाओं द्वारा दौड्या पूजा 4:00 बजे से 6:00 बजे सायं। संध्या भजन 7:00 बजे सायं तक आयोजित होंगे।

सोमवार 16 जून बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिता 9:00 बजे। प्रातः से ग्रामवासियों द्वारा तोक अनुसार साँस्कृक्तिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगात्मक साँस्कृक्तिक कार्यक्रम 1:00 बजे दोपहर से। मुख्य अतिथि का आगमन एवं सम्बोधन 2:00 बजे अपराह्न। मुख्य अतिथि हयात सिंह परमार से०नि० अध्यापक रहेंगे।

मंगलवार 17 जून समापन अवसर पर ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता 9:00 बजे प्रातः साँस्कृक्तिक कार्यक्रम – 2:00 बजे दोपहर, मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक दरवान नैथवाल के गीतों की प्रस्तुति, मुख्य अतिथि का आगमन 3:00 बजे अपराह्न मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला कार्यक्रम का समापन करेंगे तथा पुरस्कार वितरण करेंगे इसी के साथ जैठ पुजै के तीन-दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो जायेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़