ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बाल विवाह,बाल श्रम तथा बाल अपराधों के बारे राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में चलाया गया जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः पहले काफी समय से अल्मोड़ा जिले के अनेक ब्लॉकों व गांवों में बाल अधिकारों की जानकारी देने हेतु शिविरों, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों व पोस्टरों तथा पोम्पलेट्स के माध्यम से बच्चों व उनके अभिभावकों/संरक्षकों व आम जनता को विधिक जानकारी दी जा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए उन्हें नियमित रूप से जगह जगह पर शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में दिनांक 12 मई 2025 को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत, केन्ट स्कूल रानीखेत, ग्राम कुड़खेत चिलियानौला तथा किलकोट में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
बाल विवाह,बाल शोषण व अन्य विसंगतियों को पूरी तरह से दूर करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता अभियान को निरंतर गतिशील बनाया जा रहा है। सचिव जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत, तहसील रानीखेत व थाना रानीखेत में भी संचालित लीगल एड क्लीनिक में भी विजिट कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जहां पर अधिकार मित्र मो.वसीम,रेखा पंत हेमा खाती उपस्थित रहे।
अधिकार मित्र कंचन आर्या, सुनीता रानी, बसंती दौरियाल, बीना पवार व अन्य लोग मौजूद थे।









