ऊखीमठः क्रौच पर्वत तीर्थ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति कुमार कार्तिकेय के दरबार में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के 10 वेें दिन बीहड़ चट्टानों के मध्य से 101 जल कलशों से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमेें लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) : लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                      ऊखीमठः क्रौच पर्वत तीर्थ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत देव सेनापति कुमार कार्तिकेय के दरबार में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के 10 वेें दिन बीहड़ चट्टानों के मध्य से 101 जल कलशों से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमेें लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन के आयोजन से क्रौच पर्वत तीर्थ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन का कल पूर्णाहुति के साथ समापन होगा । शनिवार को स्कन्द नगरी में विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाऐं समपन्न कर देव सेनापति कुमार कार्तिकेय सहित सभी देवी – देवताओं का आवाहन किया तथा ठीक सात बजे भगवान कार्तिकेय की चल विग्रह उत्सव मूर्तिया क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुई। क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर विद्वान आचार्यो द्वारा हवन कुण्ड मेें अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियों की आहूतिया डालकर विश्व कल्याण की कामना की गयी। ठीक 11 बजे सैकड़ों श्रद्धालु बीहड़  चट्टानों के मध्य जल कुण्ड के लिए रवाना हुए तथा बीहड चट्टानो के मध्य जल कुण्ड पहुंचने पर विद्वान आचार्यो ने विधि – विधान से 101 जल की पूजा = अर्चना की । 12 बजे 101 जल कलशों से सजी जल यात्रा क्रौच पर्वत तीर्थ के लिए रवाना हुई तथा जल कलश यात्रा के क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर हजारों भक्तों ने पुष्प – अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया। जल कलश यात्रा ने कार्तिक स्वामी मन्दिर की एक परिक्रमा की तथा प्रधान कलश से देव सेनापति कुमार कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया तथा अन्य कलशों का जल श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। जल कलश यात्रा मे राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने शिरकत करते हुए कहा कि तीर्थ स्थलों में निकलने वाली जल कलश यात्रा में शामिल होने का पावन अवसर दैवीय कृपा से मिलता है । उन्होंने कहा कि क्रौच पर्वत तीर्थ के कण – कण में दैवीय शक्ति विराजमान है इसलिए इस तीर्थ में हर श्रद्धालुओं के हर मनोरथ पूर्ण होते है। कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल द्वारा जल कलश यात्रा की महिमा पर विस्तृत वर्णन किया गया जबकि दिनेश नेगी, आरती रावत धर्मू व रेखा नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय कलाकारो के धार्मिक भजनो की प्रस्तुितयो से क्रौच पर्वत तीर्थ का वातावरण पूरे दिन भक्तिमय बना रहा। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालु जल कलश यात्रा के साक्षी बने तथा कल पूर्णाहुति के साथ 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इस मौके पर सी आई आई चैयरमैन सुवेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज भट्ट, प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, उप प्रबन्धक रमेश सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तमराज नेगी, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, केदारनाथ सुभाष रावत, अगस्तमुनि मनोज राणा, बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, अम्बिका कुवर, गम्भीर बिष्ट, पूर्व क्षेपस घिमतोली मगन सिंह नेगी, ल्क्ष्मी नेगी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य हापला सन्तोष नेगी, विपिन सिंह मराठा, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भट्ट, सुधीर नौटियाल, विजयपाल सिंह रावत, रजनीश सेमवाल, अमित मैखण्डी, चन्दन सिंह नेगी, बीरेन्द्र सिंह नेगी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़