ब्यूरो अल्मोड़ाः दिग्विजय सिंह बिष्ट।
हरी दत्त पेटशाली इण्टर कॉलेज में चुनाव
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा के पेठशाल में हरी दत्त पेटशाली इण्टर कालेज चितई में शिक्षक अभिभावक संघ के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। विद्यालय में हुई बैठक में शिक्षक अभिभावक संघ के चुनाव में श्रीमती नीमा सिराड़ी अध्यक्ष, श्रीमती आशा देवी उपाध्यक्ष चुने गए। विद्यालय में सभी अभिभावकों की मौजूदगी में महेन्द्र कुमार को सचिव, श्रीमती पूनम देवी को सहयाक मंत्री और देवेन्द्र सिंह सिराई को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति में दीपक लाल अध्यक्ष और श्रीमती दीपा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में वक्ताओं ने विद्यालय के विकास के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की। प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्र मेहरा के संचालन में हुई बैठक में योगेश सिंह रौतेला, अशोक कुमार, हरीश चंद्र उप्रेती, जय प्रकाश, श्रीमती हीरा टम्टा, नरेन्द्र सिंह नयाल, अजय कुमार, कृष्ण चंद्र पांडे, हरीश चंद् पेटशाली आदि मौजूद थे।









