संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग एवं नगर के नागरिक हो रहे हैं परेशान।
बिजली बंद होने से खासकर वृद्ध जन एवं छोटे बच्चे परेशान होते दिखाई दे रहे हैं।
कानड़ः गर्मी उमस ओर इधर बिजली की बेहताशा कटौती से आम नागरिक परेशान है, दिन हो या रात 10 मिनट चलने के बाद घंटे बिजली बंद होने से खासकर वृद्ध जन एवं छोटे बच्चे परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। इधर मच्छरों का प्रकोप और गर्मी ने आम नागरिकों परेशान कर दीया हे। लगातार तीन दिनों से विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन कानड़ से सप्लाई होने वाली बिजली हर कभी बंद हो रही, आम नागरिकों के साथ दुकानदार भी परेशान हो चुके हैं,सही से विद्युत सप्लाई नहीं मिलने से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है, नागरिक आनंद परमार, शाम बरेठा, तुलसीराम, शंकर लाल,सुनील पुजारी आशीष चतुर्वेदी, पप्पू फौजी रवि कुम्भकार विकास शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से तो बिजली विभाग ने हद ही कर दी, दिन में कई घंटे कटौती करने के बाद रात्रि में भी बिजली सुचारू नहीं देना और जब जानकारी भी लेना चाहे तो मोबाइल नहीं उठाते, ऐसे में अब विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी मनमानी कर रही है, साथ ही नागरिकों ने भारी भरकम बिजली बिल देने कि बात भी कही, कहा कि बिजली कटौती तो कर ही रहे हैं साथ ही भारी भरकम बिजली बिल भी दे रहे हैं, ऐसा भी नहीं कि इसको लेकर कोई शिकायत नहीं करते, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं किया जाता। गरीब ओर निम्न वर्ग के लोगों को विभाग के अधिकारी टारगेट कर कार्य करते हे, और उनसे वसूली करते हे, आलम यह है कि इस गर्मी में जहां घरों के अंदर लोग आराम से बैठकर पंखे कूलर की हवा लेना चाह रहे हैं, उन्हें उमस, गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है,
काट रहे हैं बिजली कनेक्शन- एक और जहां विद्युत वितरण कंपनी बिजली सप्लाई को लेकर फेल साबित हो रही, वही जब किसी आम नागरिक का किसी माह का बिजली बिल बकाया रह जाता है तो बिजली कंपनी के कर्मचारी कनेक्शन कट कर जाते हैं,वहीं बिजली बिल जमा करने के बाद फिर से कनेक्शन जोड़ने का कहा जाता है तो उसका अलग से चार्ज जोड़ा जाता है। ऐसा भी नहीं की इधर बिल जमा किया और उसके बाद लाइन जोड़ दी गई, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह शिकायत करने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ता, ऐसे में जब से सरकार ने सरकारी विभाग को प्राइवेट हाथों में सौपा जब से हालात और बिगड़ गए हैं।
शनिवार शाम को आगर और कानड़ के बीच तेज हवा के कारण 33 कवि लाइन फाल्ट हुआ था।उसी के कारण यह समस्या बनी थी,बारिश के दौरान छोटी-मोटी समस्या आती है।
जेई मुकेश कुमार विद्युत वितरण कम्पनी कानड़







