ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नियमित किए जाने की मांग की वन श्रमिकों ने।
अल्मोड़ाः एनटीडी स्थित चिंतन सभागार में आयोजित बैठक में रविवार को वन श्रमिकों ने विनियमितिकरण और बोनस आदि देने की मांग उठाई।
वन श्रमिकों ने कहा कि अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा सिविल और चंपावत वन प्रभाग में वन श्रमिकों को बोनस नहीं दिया जा रहा है। श्रमिकों के साथ खराब व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें सेवा से हटाने की धमकी दी जा रही है।
श्रमिकों ने कहा कि इसे किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में उत्तम सिंह,दिवान सिंह, गोविंद सिंह बोरा,जयपाल सिंह राणा,दीपा जोशी, ममता अधिकारी, राधा बालाकोटी आदि शामिल थे।









