ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250617B9wBdDTL/3VZw4L1y
फिरोजपुर बाजार से आ रही लड़कियों से लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पर्स छीना।
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस
एंकर) फिरोजपुर में लूटपाट का सिलसिला जारी है। ताजा घटना फिरोजपुर के इच्छा वाला रोड पर हुई। जहां मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लड़कियों से पर्स छीन लिया।
जानकारी देते हुए लड़कियों के भाई सागर मल्होत्रा ने बताया कि लड़कियां बाजार से आ रही थीं। कि पीबी 05 एटी 4711 पर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे आए जिन्होंने बंदूक की नोक पर लड़कियों से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पर्स में दो सोने की अंगूठियां थीं। और कुछ पैसे भी थे। जिसे लुटेरे छीन कर ले गए हैं। लड़कियों के भाई ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां से थोड़ी दूरी पर तैनात पुलिस लोगों के चालान काट रही है। फिर भी लुटेरों को पुलिस का कोई डर नहीं है और वे दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के चालान काटने की बजाय अगर पुलिस लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर ध्यान दे तो इन वारदातों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे थाने के सामने धरना देने को मजबूर होंगे।
बाइटः सागर मल्होत्रा लड़कियों का भाई
बाइटः हरी चंद दुकानदार







