शासन ने 32 आइएएस समेत समेत 57 अधिकारियों के बदले पदभार

Spread the love

       

           देहरादूनः सरकार ने शासन से लेकर जिलों में अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से जलागम व मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का पदभार वापस लेकर सचिव दिलीप जावलकर को सौंपा है। सचिव सचिन कुर्वे से पर्यटन एवं धर्मस्व व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन का पदभार वापस लिया गया है। अब ये पदभार सचिव धीराज गर्ब्याल को सौंपे गए हैं।

         गुरूवार को जारी शासनादेश के अनुसार आइएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव सहकारिता का जिम्मा दिया गया है। आइएएस डा पंकज कुमार पांडेय से सचिव श्रम व अध्यक्ष उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का पदभार वापस लिया गया है।

सचिव चंद्रेश कुमार यादव को आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव डा वी षणमुगम से निदेशक आडिट का जिम्मा वापस लिया गया है। सचिव डा आर राजेश कुमार से सिंचाई व लघु सिंचाई विभाग वापस लिए गए हैं। सचिव डा नीरज खैरवाल को सचिव भाषा की जिम्मेदारी दी गई है।

          सचिव डा. श्रीधर बाबू अद्दांकी को सचिव श्रम, समाज कल्याण व आयुक्त समाज कल्याण का जिम्मा दिया गया है। सचिव युगल किशोर पंत को सचिव सिंचाई व लघु सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष सचिव जलागम डा पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण का जिम्मा दिया गया है।

आइएएस सोनिका से अपर सचिव सहकारिता, नागरिक उड्डयन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा का पदभार वापस लिया गया है। अपर सचिव रंजना राजगुरू को अपर सचिव बाल विकास, महिला कल्याण व निदेशक आइसीडीएस की जिम्मेदारी दी गई है।

           अपर सचिव आनंद स्वरूप से नियोजन विभाग वापस लिया गया है। अपर सचिव रीना जोशी को अपर सचिव राज्यपाल का पदभार सौंपा गया है। आइएएस हरीश चंद्र कांडपाल से निदेशक सेवायोजन का जिम्मा वापस लेकर उन्हें बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। अपर सचिव मनुज गोयल को अपर सचिव तकनीकी शिक्षा व मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है।

आइएएस संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा यगा है। अपर सचिव हिमांशु खुराना से मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई का जिम्मा वापस लिया गया है। आइएएस अभिषेक रूहेला से महानिदेशक शिक्षा का पदभार वापस लेते हुए परियोजना निदेशक यूयूएसडीए की जिम्मेदारी दी गई है।

आइएएस दीप्ति सिंह को महानिदेशक शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। आइएएस दिवेश शासनी को मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर और सचिवालय सेचा से अपर सचिव श्याम सिंह को अपर सचिव सैनिक कल्याण का भी पदभार सौंपा गया है।

कोटद्वार, काशीपुर व ऋषिकेश के नगर आयुक्त बदले

शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों के पदभार में भी बदलाव किया है। इसके तहत भरत लाल फिरमाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन का जिम्मा दिया गया है। पीसीएस विप्रा त्रिवेदी से सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पदभार वापस लेकर उन्हें बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

यह जिम्मेदारी शिव कुमार बरनवाल को सौंपी गई है। पीसीएस रामजी शरण को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार जोशी को निदेशक दुग्ध विकास, त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग व प्रकाश चंद्र दुम्का को श्रमायुक्त हल्द्वानी का जिम्मा दिया गया है। प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार और रजा अब्बास को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार व शैलेंद्र सिंह नेगी को अपर जिलाधिकारी नैनीताल का पदभार सौंपा गया है।

           वैभाग गुप्ता को संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय, कौस्तुभ मिश्र को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऊधमसिंह नगर व मुक्ता मिश्र को अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार का दायित्व दिया गया है। गोपाल राम बिरनवाल को नगर आयुक्त ऋषिकेश, लक्ष्मी राज चौहान को महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम, देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और रविंद्र सिंह बिष्ट को नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, जितेंद्र वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, प्रेमलाल को डिप्टी कलेक्टर देहरादून व नीलू चावला को डिप्टी कलेक्टर टिहरी का दायित्व दिया गया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 2 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!