काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
सैनिक का जीवन
गौरवशाली जिंदगी, राष्ट्र भक्ति अनुराग।
अपना देश महान है, इसी भाव का राग।।
जीवन बहुत कठोर है, फिर भी हृदय विशाल।
राष्ट्रसमर्पित सैनिकों, के विचार मतवाल।।
सीमा पर वे लड़ रहे, बिना किये परवाह।
राष्ट्र सुरक्षा जिंदगी, की है उत्तम चाह।।
घर- परिजन से दूर हो, कठिन राह ही स्वर्ग।
रक्षा करता देश की, यह सैनिक का वर्ग।।
जंगल और पहाड़ ही, सैनिक का प्रिय गेह।
कठिन परिश्रम से सहज, करते वे हैँ स्नेह।।
चिंता करते हैं नहीं, हो जाते वलिदान।
वीर शहीदों अमर का, करो सदा सम्मान।।
सैनिक की सेवा अतुल, अद्वितीय एहसान।
सैनिक पर जनता करे, आजीवन अभिमान।।







