मृण्मयी
समीक्षा
सन् 1987 में ललित प्रकाशन, विश्वास नगर, शाहदरा से प्रकाशित उपन्यास मृण्मयी पर डा.नारायणदास समाधिया जी हिन्दी विभाग एन.आर.ई.सी.कालिज खुर्जा ने अपनी समीक्षा दी। वहीं समीक्षा यहां प्रस्तुत कर रही हूं। आप पढ़ें।
प्रेम एक ऐसा सशक्त गुम्फित अनादि एवं चराचर व्यापी भाव है या एक ऐसा बोध है जो किसी (अभीष्ट) के सामीप्य -साहचर्य और एकात्मकता की कामना करता है। अनन्या, अनुकूल वेदनीयता, परार्थपरता और त्याग की भावना से युक्त होता है। तृप्ति की इच्छा और आवश्यकता से उत्पन्न यह एक ऐसा समर्पण मय राग है जो अहम और काम से आरम्भ होकर निरहंकारिता और निष्काम समर्पण की पराकाष्ठा पर पहुंचता है तथा व्यष्टि की सीमाओं का अतिक्रमण कर सम्पूर्ण समष्टि में बिखर जाता है।प्रेम अपनी पूर्ण विकसित अवस्था में मानव कल्याण का पर्याय है, उदात्त जीवन का लक्ष्य है।
प्रेम का पंथ सदा घनात्मक होता है। उसमें उभयनिष्ठता का समानान्तर होना अनिवार्य नहीं। साहित्य गत प्रेम की सच्चाई का प्रतिपादन, अनन्या, एक निष्ठता एवं एक पक्षता द्वारा ही श्रेयस्कर है।
मृण्मयी उपन्यास के प्रेम में आस्था और विश्वास तो है ही साथ ही रचना पात्र की दृष्टि से प्रेम की सात्विकता, गरिमा, गाम्भीर्य और घनत्व के पूर्ण लक्षण विद्धमान हैं।रचना पात्र में प्रेम का ऐसा दृढ़ भाव बंध है जो प्रिय के प्रति हर दशा में सद्भावना रखता है। इस प्रकार रचना पात्र का प्रेम फलक बड़ा व्यापक है। उसने प्रेम को प्रणय दाम्पत्य में सीमित न करते हुए प्रेम के समग्र व्यापक और उदात्त आयामों को ग्रहण किया है।
मृण्मयी उपन्यास में लेखिका की अनुभूति की तीव्रता और अभिव्यक्ति का अभिनव संयोग है। आद्योपांत उपन्यास की भावभूमि पर गुजर जाने के बाद पाठक लेखिका की अनुभूति से तादात्म्य स्थापित कर बैठता है।उसके ओठों से एक आह उमड़ पड़ती है।
लेखिका बड़ी खूबी से नारी मन के सभी आयामों को स्पर्श ही नहीं करती बल्कि अपनी अभिव्यक्ति से पाठकों को भी वहां तक ले जाने की सामर्थ रखती है।
रचना के रुप में कुछ मुट्ठी भर प्रश्न नरेन के माध्यम से पूरे पुरुष समाज के सामने उभारें हैं। अन्तोगत्वा तीव्र भावावेग और विकल हाहाकार,वेदना का निरावृत, निश्चल, उन्मुक्त और सच्चा रुप इसमें व्यक्त हुआ है।परन्तु प्रेम प्रसंग
सन् 1987 में ललित प्रकाशन, विश्वास नगर, शाहदरा से प्रकाशित उपन्यास मृण्मयी पर डा.नारायणदास समाधिया जी हिन्दी विभाग एन.आर.ई.सी.कालिज खुर्जा ने अपनी समीक्षा दी।वहीं समीक्षा यहां प्रस्तुत कर रही हूं। आप पढ़ें।
प्रेम एक ऐसा सशक्त गुम्फित अनादि एवं चराचर व्यापी भाव है या एक ऐसा बोध है जो किसी (अभीष्ट) के सामीप्य -साहचर्य और एकात्मकता की कामना करता है। अनन्या, अनुकूल वेदनीयता,परार्थपरता और त्याग की भावना से युक्त होता है। तृप्ति की इच्छा और आवश्यकता से उत्पन्न यह एक ऐसा समर्पण मय राग है जो अहम और काम से आरम्भ होकर निरहंकारिता और निष्काम समर्पण की पराकाष्ठा पर पहुंचता है तथा व्यष्टि की सीमाओं का अतिक्रमण कर सम्पूर्ण समष्टि में बिखर जाता है।प्रेम अपनी पूर्ण विकसित अवस्था में मानव कल्याण का पर्याय है, उदात्त जीवन का लक्ष्य है।
प्रेम का पंथ सदा घनात्मक होता है। उसमें उभयनिष्ठता का समानान्तर होना अनिवार्य नहीं। साहित्य गत प्रेम की सच्चाई का प्रतिपादन,अनन्या,एक निष्ठता एवं एक पक्षता द्वारा ही श्रेयस्कर है।
मृण्मयी उपन्यास के प्रेम में आस्था और विश्वास तो है ही साथ ही रचना पात्र की दृष्टि से प्रेम की सात्विकता, गरिमा, गाम्भीर्य और घनत्व के पूर्ण लक्षण विद्धमान हैं।रचना पात्र में प्रेम का ऐसा दृढ़ भाव बंध है जो प्रिय के प्रति हर दशा में सद्भावना रखता है।इस प्रकार रचना पात्र का प्रेम फलक बड़ा व्यापक है। उसने प्रेम को प्रणय दाम्पत्य में सीमित न करते हुए प्रेम के समग्र व्यापक और उदात्त आयामों को ग्रहण किया है।
मृण्मयी उपन्यास में लेखिका की अनुभूति की तीव्रता और अभिव्यक्ति का अभिनव संयोग है। आद्योपांत उपन्यास की भावभूमि पर गुजर जाने के बाद पाठक लेखिका की अनुभूति से तादात्म्य स्थापित कर बैठता है।उसके ओठों से एक आह उमड़ पड़ती है।
लेखिका बड़ी खूबी से नारी मन के सभी आयामों को स्पर्श ही नहीं करती बल्कि अपनी अभिव्यक्ति से पाठकों को भी वहां तक ले जाने की सामर्थ रखती है।
रचना के रुप में कुछ मुट्ठी भर प्रश्न नरेन के माध्यम से पूरे पुरुष समाज के सामने उभारें हैं। अन्तोगत्वा तीव्र भावावेग और विकल हाहाकार, वेदना का निरावृत, निश्चल, उन्मुक्त और सच्चा रुप इसमें व्यक्त हुआ है। परन्तु प्रेम प्रसंग, वियोग और पीड़ा तक ही समाप्त नहीं होता-उससे आगे वह चिंतन, उदात्तता और मंगल भावना का प्रेरक बन गया है। इसलिए व्यष्टिगत अनुभूति भी समष्टिगत बन गई है-जो अच्छे विचारवान लेखक का गुण है। और अंत में इतना अवश्य कहना चाहूंगा कि लेखिका न मीरा है न महादेवी -वे इन सबसे अलग हैं। उपन्यास में वर्णित प्रेम जीवन दर्शन है जो अवचेतन के साथ अन्तःवृत्तियों का उद्घाटन करता ही है,साथ ही साथ जीवनगत सत्यों का पुनर्निरीक्षण कराता है।
अनेक शुभकामनाओं के साथ
डा.नारायनदास समाधिया (हिंदी विभाग)
एन.आर.ई.सी.कालेज खुर्जा, उत्तर प्रदेश
सन्1987
प्रस्तुति करण
सुधा गोयल, बुलंदशहर







