संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
भाजपा ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव, प्रधानमंत्री का पुतला जलाने पर कांग्रेसियों पर एफआईआर की मांग की गई।
थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया है……वहीं सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने कहा कि जांच कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आगर मालवा :कोतवाली थाने पर रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की।गत शुक्रवार को सुसनेर रोड स्थित एक होटल के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया था, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।भाजपा नेता प्रेम यादव ने कहा कि कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा द्वारा भाजपा नेता पर की गई अभद्र टिप्पणी भी निंदनीय है।थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया है, वहीं सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने कहा कि जांच कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।







