संवाददाता कानड़ (म. प्र.): गोवर्धन कुम्भकार।
स्कूल में पदस्थ रहते हुए तोमर ने खुलवाई थी ईमानदारी की दुकान।
11वीं व 12वीं की आठ छात्राओं को दिए चेक
हमारी पढ़ाई के लिए ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए देने बड़ी बात है। यह राशि निश्चित रूप से हमारे लिए उपयोगी साबित होगी।
कानड़ः पूर्व प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी और हाईस्कूल चांदनगांव से सेवानिवृत प्राचार्य ओमप्रकाशसिंह तोमर ने छात्राओं के शिक्षा प्रोत्साहन के लिए 11वीं व 12वीं की आठ छात्राओं को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए के चेक दिए।
चेक लेने वाली छात्राओं में 11 की प्रतिज्ञा पिता सांवलिया बैरागी, रानी पिता सीताराम राजोरिया, 12वीं की किरण पिता बाबूसिंह राजपूत, राधिका पिता ओमप्रकाश सेन, सलोनी पिता राजू चावरे, सिमरन पिता जगदीश चावरे, भावना पिता कालूसिंह तोमर, वर्षा कुंभकार शामिल हैं। छात्राओं ने बताया कि एक समय प्रचार्य रहे तोमर हरसमय गांव के विद्यार्थियों की चिंता करते रहते हैं। गांव के स्कूल में अभी कई शिक्षकों ने पढ़ाया लेकिन चिंता किसी ने नहीं की। हमारी पढ़ाई के लिए ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए देने बड़ी बात है। यह राशि निश्चित रूप से हमारे लिए उपयोगी साबित होगी।
तोमर ने ग्राम में स्कूली बच्चों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाने के लिए ईमानदारी की दुकान खुलवाई थी। इसमें दुकान में खास बात यह थी कि लीड-पैन, कॉपी, बिस्किट के अलावा अन्य सामान रखा हुआ था।
बच्चों को खुद जाकर सामान लेकर गल्ले में ईमानदारी से पैसे रखने होते थे। बच्चों में ईमानदारी के साथ व्यापार का ज्ञान भी दुकान पर मिल रहा था।
शिक्षक तोमर ने बताया आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को जो राशि दी गई वह उनके अध्ययन में कराकर साबित होंगी। चेक देने के दौरान सरपंच चंद्रभानसिंह तोमर, अध्यापक महेंद्रसिंह तोमर, सिद्धनाथसिंह, छात्राएं व पालकगण उपस्थित थे।







